फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की थ्योरी पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, अब रविवार को होगी महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की थ्योरी पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, अब रविवार को होगी महापंचायत
विज्ञापन

झज्जर। राव तुलाराम की प्रतिमा खंडित करने के विवाद में मंगलवार को पाटौदा गांव में पंचायत हुई। जिसमें गांव के सर्वसमाज के लोगों ने हिस्सा लिया। तीन घंटे तक चली पंचायत में कई बार गहमा गहमी बनी। आखिरकार युवाओं ने बुजुर्गों की शांति पहल को ठुकराते हुए पदौदी रोड को पर जाम लगा दिया, लेकिन केवल 5 मिनट में ही बुजुर्ग युवाओं को समझा-बुझाकर स्टेडियम के पंचायत स्थल पर ले आए। इसके बाद फिर से पंचायत हुई, जिसमें ठोस निर्णय लेने का आह्वान किया। इसी बीच पंचायत में प्रस्ताव पास किया गया कि रविवार को गांव में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत के लिए रेवाड़ी, गुरूग्राम व महेंद्रगढ़ के यादव समाज को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं आसपास के 51 गांवों की पंचायतों के पास महापंचायत को लेकर न्यौता भेेजा जाएगा। महापंचायत के लिए यादव समाज के लोग बुधवार से प्रचार शुरू करेंगे। महांपचायत के लिए ग्रामीणों के द्वारा 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जो कि आगे के पूरे आंदोलन को चलाएगी
ये बोले पंचायती
अब नहीं चलेगा शांति से काम: ब्रह्रमप्रकाश
यादव समाज के फौजी ब्रहमप्रकाश ने पंचायत में कहा कि उनकी चुप्पी को कमजोरी समझा जाता है लेकिन इस बार वे शांति से काम नहीं लेंगे। महापंचायत का आयोजन किया जाना बेहद आवश्यक है। जिसमें ही फैसला लिया जाए कि आखिर स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को खंडित करने वालों को क्या सजा दिलवानी चाहिए।
विज्ञापन

सर्व समाज का लिया जाएगा सहयोग: अजय
रेवाड़ी के जिला पार्षद अजय यादव पाटौदा ने बताया कि महापंचायत के लिए सर्व समाज का सहयोग लिया जाएगा। शहीद किसी एक कौम के नहीं होते, इसलिए इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सभी को एकजुट होना चाहिए। महापंचायत में ही अब समाज के द्वारा फैसला लिया जाएगा। पुलिस कह रही है कि केवल दो लोगों ने ऐसा किया है, वे इसे नहीं स्वीकार करते।
सभी आरोपी होने चाहिए गिरफ्तार: रामौतार
रामौतार यादव ने कहा कि मामले के सभी गिरफ्तार किए जाने चाहिए। पुलिस केवल 1 आरोपी को गिरफ्तार कर खुद की पीठ थपथपा रही है। जब तक मामले की पूरी सच्चाई सामने नहीं आएगी, यादव समाज चुप नहीं बैठेगा। महापंचायत के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत
गांव पाटोदा में शहीद राव तुलाराम की मूर्ति को खंडित करने के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम को एक आरोपी गिरफ्तार किया था। उसे मंगलवार की सुबह कोर्ट में पेश किया गया। चौकी प्रभारी कुलाना अमित के अनुसार पकड़ा गया आरोपी 25 जनवरी को गांव पाटोदा में रोडवेज की बस में तोड़फोड़ व जान से मारने की नीयत से आगजनी करने के मामले में भी वांछित आरोपी था। दोनों मामलों में वांछित पकड़े गए आरोपी रवि को मंगलवार को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी रवि को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें