फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली से पहले रोशन होंगी बहादुरगढ़ की गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नगर की गलियों में लगाने के लिए तय हुई एलईडी स्ट्रीट लाइटों की दरों और इस कार्य योजना के प्रस्ताव पर शुक्रवार को हुई परिषद की विशेष बैठक में स्वीकृति करा ली गई। इसके मुताबिक शहर के सभी वार्डों में 80 लाइट लगेंगी। इन लाइटों पर एक करोड़ 37 लाख रुपये से अधिक खर्च होगा। इस बीच कई अधिकारियों और पार्षदों में बहस भी हुई। उधर, कई नगर पार्षद बैठक में शामिल नहीं हुए।
लाइट की दरों को भी दी गई स्वीकृति
नगर परिषद की मीटिंग में दीवाली से पहले करीब डेढ़ करोड़ की स्ट्रीट लाइटें खरीदने का प्रस्ताव पारित हो गया। स्ट्रीट लाइट के टेंडर रेट भी सर्वसम्मति से मंजूर हो गए। बैठक में तय हुआ कि ये लाइटें बैैठक में शामिल रहे पार्षदों की मौजूदगी में एजेंसी द्वारा उनके वार्डों में लगाई जाएंगी। जो पार्षद बैठक में शामिल नहीं हुए उनके वार्डों में लाइट परिषद अध्यक्ष अपने प्रतिनिधि व संबंधित रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की देखरेख में स्थानीय निवासियों की जरूरत के अनुसार एजेंसी लगाएगी। तीनों मनोनीत पार्षदों को अपने कोटे की लाइटें शहर में अपनी इच्छानुसार लगवाने का अधिकार होगा।
विज्ञापन

साढ़े पांच हजार की लगेगी एक लाइट
मीटिंग में प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार जॉब संख्या 289 से 306 तक ई टेंडर के माध्यम से स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए टेंडर खोले गए थे। दोनों का अध्ययन कर तय हुई दरें भी मीटिंग में मंजूर कर दी गई। यह दर लगभग 5500 रुपये प्रति लाइट में लगेगी। परिषद अभियंता रमेश शर्मा ने पार्षदों को बताया कि लाइट की वारंटी तीन साल होगी। ये लाइटें सेंसरयुक्त होंगी।

बैठक में नहीं पहुंचे 11 पार्षद
शुक्रवार को हुई परिषद की स्पेशल मीटिंग में 11 पार्षदों ने भाग नहीं लिया। वार्ड 1 से संदीप, वार्ड 3 से राममूर्ति, वार्ड 9 से बिमला, वार्ड 12 से लक्ष्मी, वार्ड 13 से सीमा राठी, वार्ड 15 से मोनिका राठी, वार्ड 16 से गुरदेव राठी, वार्ड 25 से मन यादव, वार्ड 26 से रेखा देवी, वार्ड 30 से नीना राठी व वार्ड 31 से शशि कुमार ने भाग नहीं लिया।

जहां पार्षद कहेंगे, वहीं लगेंगी लाइट
मीटिंग में कई पार्षदों ने सभी बराबर संख्या में स्ट्रीट लाइट सौंपने की मांग की और कहा कि वे अपनी इच्छा अनुसार वार्ड में लगवाएंगे, लेकिन परिषद अधिकारियों ने इस बात पर आपत्ति जताई। इस पर पार्षदों व अधिकारियों के बीच हंगामा भी हुआ। लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि जहां पार्षद कहेंगे, वहां लाइट लगवा दी जाएंगी। अधिकारियों का तरीका पार्षद युवराज छिल्लर को नागवार गुजरा और कहा कि पार्षदों को अधिकारी चोर न समझें। हम जनता की मांग पर ही ये लाइटें लगवाएंगे। उनकी अधिकारियों के साथ काफी तू-तू-मैं-मैं हुई।

प्रतिबंध के बावजूद नेता और परिजन भी घुस गए बैठक में
बैठक में और बैठक से पहले हंगामे की आशंका की वजह से अधिकारियों ने पुलिस भी बुला ली थी। पार्षदों के परिजनों का मीटिंग में प्रवेश प्रतिबंधित था। लेकिन मीटिंग शुरू होने के बाद न केवल महिला पार्षदों के परिजन, बल्कि राजनीतिक दलों के नेता स्थानीय नेता भी अंदर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वे सदन की कार्यवाही देखने के लिए अंदर आए।
विज्ञापन


विकास में नहीं आने देंगे बाधा
जो पार्षद मीटिंग में नहीं आए वे शहर के विकास में बाधा डालना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि शहर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर हो गई तो उनको राजनीतिक दृष्टि से नुकसान हो जाएगा। उनकी साजिश के बावजूद मीटिंग में कोरम पूरा रहा और जरूरी प्रस्ताव पास हो गए। विकास में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।
-शीला राठी, अध्यक्ष नगर परिषद बहादुरगढ़



- हंगामे के बीच सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगवाने का प्रस्ताव पास
- कई पार्षदों मीटिंग का किया बहिष्कार
- दीवाली से पहले रोशन होंगी बहादुरगढ़ की गलियां
- सभी वार्डों में लगेंगी 80 एलईडी स्ट्रीट लाइट, एक करोड़ 37 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें