खेल निदेशक बनने पर किया सम्मान
चरखी दादरी।
गांव इमलोटा निवासी डॉ. अनिल कलकल के दिल्ली विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग का निदेशक बनने पर ग्रामीणों ने उसे सम्मानित किया है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान की समारोह की अध्यक्षता गांव की सरपंच सुशीला देवी ने की।
हाई जंप के नेशनल खिलाड़ी रहे गांव इमलोटा निवासी अनिल कुमार ने राज्य स्तर, विश्वविद्यालय व राष्ट्रीय स्तर पर एक दर्जन से ज्यादा पदक हासिल किए हैं। 2002 में पीएचडी करने के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशक का पद संभालने पर ग्रामीणों ने डॉ. अनिल को सम्मानित किया। पूर्व चीफ इंजीनियर विजय प्रकाश ने कहा कि विद्यार्थी कड़ी मेहनत करें तो ग्रामीण अंचल से भी बड़े पदों पर युवा जा सकते हैं। आज सबसे ज्यादा अधिकारी ग्रामीण अंचल से ही आ रहे हैं। जिला पाषद डॅा. किरण कलकल व पूर्व प्राचार्य प्रहलाद ने कहा कि डॉ. अनिल कुमार ने खेल निदेशक के पद को प्राप्त करके गांव व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में एशियाड पदक विजेता सावन कुमार, कोच सतबीर सिंह, प्राचार्य नरेश कुमार, प्राचार्य चित्रलेखा, डॉ. रमेश कलकल, पूर्व सरपंच धर्मबीर सिंह, मुख्याध्यापक रामकुमार कलकल, रामसिंह, कृष्ण कुमार, अनूप कुमार, सुखबीर सिंह, रामअवतार, पंच धर्मबीर, संजय कुमार, कर्मचारी नेता मोतीराम, रामनरेश नंबरदार, रामनिवास, योगेश कुमार, जयसिंह, डॅा. रविंद्र कलकल, लेक्चरर जितेंद्र कलकल, पंचायत समिति सदस्य आजाद कौर, जगबीर सिंह, पूर्व जिला पार्षद जगबीर बिलावल, किसान नेता सुनील पहलवान व ग्रामीण उपस्थित थे।