फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

315 बोर के पिस्तौल व कारतूस सहित पकड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल और कारतूस समेत युवक पकड़ा
विज्ञापन

बौंदकलां।
सांजरवास टी-प्वाइंट से बौंदकलां थाना पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बौंद खुर्द निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। बौंदकलां थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता मंजीत अहलावत ने बताया कि सांजरवास टी-प्वाइंट से सहायक उप निरीक्षक शेखर सिंह की टीम ने एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ करने पर उसने खुद का नाम विकास उर्फ विक्की बताया। इसके बाद जब पुलिस कर्मचारियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक 315 बोर का पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें