फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी सांग हीर-रांझा का मंचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणवी सांग हीर-रांझा का किया मंचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव सांवड़ में बालानाथ मंदिर में हरियाणवी सांग हीर व रांझा का मंचन किया गया। प्रसिद्ध सांगी राव धनपत की कर्मभूमि रही गांव सांवड़ में आयोजित सांग में कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया। सांग में सांगी राय राजेश ने रांझा का व रफीक ने हीर का अभिनय किया। सांग में जोकर अनिल ने दर्शकों को खूब हंसाया। शशि ने हरियाणवी डांस प्रस्तुत किया। इस दौरान सांग में हीर की शादी मक्खन बादशाह से तय होने के प्रसंग को सजीवता से दर्शाया गया। कलाकारों ने हरियाणवी रागिनी के माध्यम से विशेष संदेश दिया। इस अवसर विजय ग्रेवाल,सज्जन शर्मा, सुभाष कौशिक, मास्टर टेकचंद शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, भगवानदास, सतबीर, उमेद सिंह, रामकिशन, आजाद, गोविंद, सुंदर, रामौतार, बिजेंद्र, विजय तंवर, बिजेंद्र चौहान व ताराचंद ग्रेवाल आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें