फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर मेरा स्वर्ग में 30 सदस्यों ने लिया भाग

विज्ञापन
-फोटो 61 : कार्यक्रम में मौजूद ब्रह्मकुमारी व अन्य। स्रोत संस्था - फोटो : rs pura news
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा सेक्टर-13 द्वारा नरेला गुरुकुल की सदस्यों का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसका विषय घर मेरा स्वर्ग रहा। कार्यक्रम में सुदेश के आग्रह पर 30 सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने अपने जीवन के अनुभव सांझा किए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्रह्माकुमारी रजनी भी पहुंची। उन्होंने घर को स्वर्ग बनाने के लिए हमें कैसे अपने आप को राजयोग के द्वारा काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार मुक्त बना सकते हैं और अपने मन का रिमोट कंट्रोल अपने हाथ में रख सकते हैं। इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कई बार हम कहते हैं कि हम गुस्सा करना नहीं चाहते, लेकिन सामने वाले हमें गुस्सा दिला देते हैं इसका मतलब है कि हमने अपने मन का रिमोट कंट्रोल दूसरों के हाथ में दिया हुआ है जैसे वह चाहे वैसे हमारे मन की स्थिति को कर सकते हैं परंतु राजयोग एक ऐसी प्रक्रिया है।
विज्ञापन

मौके पर शारदा, प्रतिभा, महिंद्रा, प्रज्ञा, जानवी, प्रीति, अर्जुन, निधिश्, ममता, मनीष, कमल, महेश समेत अन्य मौजूद रहे। कुमारी नव्या ने अपने भजन से सबके मन को आनंदित किया। सिद्धिपुर लोवा गुरुकुल की मुख्य संचालिका विद्या भी कार्यक्रम में शामिल हुई। ब्रह्मा कुमार संदीप ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें