झज्जर। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया संपन्न हो गई। अंतिम दिन बेरी, बहादुरगढ़ और झज्जर और बादली विधानसभा क्षेत्रों से 30 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। नामांकन पत्रों की जांच का कार्य 13 सितंबर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में होगा।
बहादुरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से रमेश दलाल निवासी गांव जाखोदा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार शबनम निवासी सेक्टर दो बहादुरगढ़ ने इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। राजेश कुमार निवासी चौपाल कुर्लान, असंध जिला करनाल, कविता निवासी गांव बीर बरक्ताबाद, चेष्टा निवासी आदर्श नगर बहादुरगढ़ ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।
कुलदीप सिंह छिकारा निवासी सेक्टर छह बहादुरगढ़ ने आम आदमी पार्टी, अरुण गोयल निवासी जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ़, राजेश कुमार निवासी वार्ड संख्या 19 और निशांत शर्मा निवासी विवेकानंद नगर बहादुरगढ़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। वहीं, बलवान सिंह निवासी गांव आसंडा ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया।
बेरी विधानसभा क्षेत्र से सुनील निवासी गांव दुजाना ने जननायक जनता पार्टी, सोनू निवासी गांव दुल्हेड़ा, बलराज देशवाल निवासी गांव दुल्हेड़ा ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। प्रमोद निवासी गांव भापडोदा ने इनेलो, गोवर्धन सिंह निवासी गांव छुड़ानी, अशोक निवासी गांव डीघल, साहिल निवासी गांव डीघल ने स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
झज्जर विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र सिंह निवासी झज्जर ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी, धर्मबीर सिंह निवासी दिल्ली गेट झज्जर ने बहुजन समाज पार्टी, नसीब निवासी मातनहेल ने जननायक जनता पार्टी, सतबीर सिंह चुंबक निवासी यादव कॉलोनी झज्जर, राजल निवासी नोगांव, संजय निवासी वार्ड संख्या पांच बिरधाना ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि बादली विधानसभा क्षेत्र से कृष्ण कुमार गांव सिलाना ने जननायक जनता पार्टी, हरपाल सिंह निवासी गांव बुपनिया ने आम आदमी पार्टी, महेंद्र सिंह निवासी गांव पेलपा ने बहुजन समाज पार्टी, अमित कुमार निवासी गांव माजरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा करते हुए छंटनी की जाएगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।