फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बच्ची के अपहरण के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की एक कालोनी से स्कूल के बाद घर जा रही एक बच्ची का अपहरण करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि उसने बच्ची का रास्ता रोका था और उसे बाइक पर बैठाकर ले जाना था।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक बलदेव ने बताया कि झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि 7 अगस्त को उनके पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसकी लड़की का रास्ता रोक कर उसका अपहरण करने की कोशिश की थी। उसकी लड़की भाग कर घर आई। शिकायत पर पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने और मामले की जांच करने निर्देश दिए थे।
थाना शहर झज्जर में तैनात उप निरीक्षक सरिता ने उपरोक्त मामले में बच्ची की काउंसिलिंग करवाई और उपरोक्त मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शावेज निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन




पिता के साथ रहता था आरोपी, घर किया खाली
आरोपी शावेज पिछले एक साल से अपने पिता के साथ कालोनी में किराये के मकान में रहता था। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी किराये पर रहते थे। घटना के बाद आरोपी के पिता व अन्य लोगों ने मकान खाली कर दिया है और यहां से चले गए हैं।

पुलिस व मकान मालिक कराएं सत्यापन
झज्जर के झाड़ली, दादरी तोए, बहादुरगढ़ सहित आसपास एरिया में काफी संख्या में मजदूर काम करते हैं। यह लेबर स्थानीय और प्रवासी दोनों है। अधिकतर लोग झज्जर शहर व आसपास के गांवों में किराये पर रहते हैं, लेकिन अधिकतर की वेरीफिकेशन नहीं हुई है, ऐसे में पुलिस व संबंधित मकान मालिकों को वेरीफिकेशन का काम कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें