फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफको के झज्जर व बेरी केंद्र पर पहुंचे डीएपी खाद के 2900 कट्टे,1900 बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। इफको केंद्र पर सोमवार सुबह खाद का ट्रक पहुंचते ही किसानों की भीड़ उमड़ गई। रबी सीजन के फसलों की बिजाई शुरू हो गई है जिसके चलते किसानों में डीएपी खाद की काफी मांग बढ़ गई है। 10 अक्तूबर के बाद क्षेत्र के किसान सरसों की फसल की बिजाई शुरू कर देंगे। जिसके चलते किसानों में डीएपी खाद लेने की मांग भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

झज्जर व बेरी के इफको केंद्र पर कुल 2900 खाद के कट्टे पहुंचे थे। जिनमें से शाम 5 बजे तक 1900 कट्टे बिक चुके थे। किसानों इस बात का भय बना हुआ है पिछले वर्ष कि तरह इस वर्ष भी उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिल पाएगी। मंगलवार को बची हुई खाद को समान मात्रा में वितरित किया जाएगा। वहीं इफको केंद्र के प्रभारी साहिल अहलावत का कहना था एक सप्ताह बाद फिर से किसानों के लिए केंद्र पर डीएपी खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
अनाज मंडी में किसान अपनी बाजरे की फसल की बिक्री के लिए आए हुए थे। जब उन्हें इफको केंद्र पर डीएपी खाद पहुंचने की सूचना मिली तब किसान डीएपी खाद को खरीदने के केंद्र पर पहुंच गए व अन्य किसानों को फोन के माध्यम से खाद की सूचना दी। जिसके बाद किसानों की इफको केंद्र पर भीड़ उमड़ गई। जिसको देखते हुए सभी किसानों की पूर्ति करने के लिए एक किसान को अधिकतम चार बैग डीएपी के उपलब्ध करवाए गए। वहीं सोमवार को करीबन 250 किसानों को डीएपी खाद के कट्टे वितरित किए गए। वहीं बाकी बचे हुए खाद के कट्टों का सोमवार सुबह से इफको किसान सेवा केंद्र पर वितरण शुरू कर दिया जाएगा। एक किसान को एक से चार बैग खाद के बैग दिए जा रहे है। वहीं केंद्र प्रभारी ने बताया कि किसान अपना आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं। आधार कार्ड पर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

विभाग ने अपनाया कड़ा रुख
गुण नियत्रंक अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि सभी खाद विक्रेताओं को आदेश दे दिए गए हैं, अगर उनकी दुकान पर किसी भी तरह की खाद उपलब्ध है वह किसानों बिना किसी टैगिंग के साथ खाद देगा। अगर किसी खाद विक्रेता की शिकायत मिलती है तो विभाग उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। अभी जिले भर में खाद विक्रेताओं के पास करीबन सात सौ एमटी खाद स्टॉक में है। किसान अपनी जरूरत के हिसाब से डीएपी खाद की खरीदारी करें। जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होगी। समय-समय पर किसानों के लिए अलग-अलग कंपनियों की खाद के रैक लगवाए जाएंगे। किसानों को एक समान मात्रा में खाद का वितरण किया जा रहा है। एक सप्ताह के बाद फिर से किसानों को के लिए केंद्र पर डीएपी खाद उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

साहिल अहलावत, इफको केंद्र प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें