फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली के पास हुए ब्लाइंड मर्डर में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नवंबर 2021 में एक युवक की हत्या कर शव को बादली के पास गुरुग्राम नहर में फेंक देने के मामले में पुलिस ने गांव बादली के निवासी प्रवीन उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उप निरीक्षक सतबीर सिंह की टीम ने दुलीना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। ब्लाइंड मर्डर के इस केस में इसी गांव के निवासी दीपक उर्फ राकस को पहले ही पकड़ा जा चुका हैै। मृतक की पहचान बादली निवासी अमन के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

बादली थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि आरोपी दीपक 2 नवंबर 2021 को धनतेरस वाले दिन अपने गांव के निवासी अमन के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर निकला। वे दिल्ली के नजफगढ़ से नशीला पदार्थ खरीदने के लिए गए थे। वहां से नशीला पदार्थ खरीदकर लाए और रास्ते में उसका सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों बादली के लिए चल दिए। गुभाना-बादली रोड पर केएमपी फ्लाईओवर से पहले गुरुकुल के पास रुककर दोबारा नशीले पदार्थ का सेवन करने लगे। उसी दौरान आरोपी दीपक उर्फ राकस व उसके दोस्त अमन के बीच कुछ कहासुनी हो गई, जो झगड़े में तब्दील हो गई। दीपक ने ईंट से मुंह, सिर व गले पर वार करके अमन की हत्या कर दी। वहां से अपने गांव आकर अपने दोस्त प्रवीण उर्फ कल्लू को सारी बातें बताई। उसके बाद दोनों ने योजना बनाकर सबूत मिटाने की मंशा से मृतक अमन की लाश व ईंटों को गुरुकुल के पास गुरुग्राम नहर में डाल दिया। उसके बाद दोनों वहां से भाग गए और इधर-उधर छुपते रहे।
थाना प्रभारी ने बताया कि दरअसल, वारदात के बाद 7 नवंबर 2021 को गुरुग्राम नहर में मुंडाखेड़ा हेड पर अज्ञात का शव मिला था। डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात व्यक्ति की मौत हथियारों से चोट मारने के कारण हुई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के शव गृह में रखा गया। शिनाख्त न होने के कारण 11 नवंबर 2021 को नगर परिषद बहादुरगढ़ द्वारा दाह संस्कार करवाया गया। शव का विसरा व डीएनए सैंपल फॉरेंसिक लैबोरेट्री में सुरक्षित रखवाए गए।
विज्ञापन

मुकदमे की जांच को सफल बनाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे थे। इस दौरान बादली पुलिस को उपरोक्त मामले के संबंध में गुप्त सूचना मिली और एक आरोपी बादली निवासी दीपक उर्फ राकस को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में ब्लाइंड मर्डर की उपरोक्त वारदात का खुलासा हुआ। तब मृतक अमन के परिजनों को बुलाया गया और उनको पुलिस फाइल में लगी अमन की फोटो व पैंफलेट दिखाए गए। जिन्होंने फोटो में अपने लड़के अमन के शव को पहचान लिया। दीपक से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि प्रवीन उर्फ कल्लू ने अमन के शव को ठिकाने लगाने में उसकी मदद की थी। अब प्रवीन उर्फ कल्लू को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें