30jjrp14- बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्रों के दौरान आए चढ़ावे की गिनती करते पटवा
बेरी। बेरी के प्राचीन माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में इस बार मंदिर में दिखी भक्तों की भारी भीड़ के साथ-साथ चढ़ावा भी उसी अनुपात में आता दिखाई दे रहा है।
नवरात्र के दौरान भक्तों की ओर से मंदिर में चढ़ाई नेक कमाई की गिनती का कार्य करीब एक सप्ताह से चला हुआ हैं। मंदिर में रखे दानपात्रों की गिनती अगले 2-3 दिन तक चलेगी। बेरी तहसीलदार सृष्टि की देखरेख में गिनती का कार्य किया जा रहा है। बुधवार देर शाम को गिनती समाप्त होने तक 4 दान पात्र खोले गए, जिससे 10 लाख 85 हजार रुपये की राशि एकत्रित हुई। बाकी बचे दान पात्रों की गिनती का कार्य वीरवार को किया जाएगा। मंदिर में रखे 21 दान पात्रों में से 13 दान पात्रों की गिनती का कार्य हो चुका है। इसमें 29 लाख 73 हजार रुपये की राशि एकत्रित की गई है। संवाद