झज्जर। इस समय जिले में दिनों दिन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वीरवार को जिले में 16 नए डेंगू के मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच में तेजी लाई जा रही है। विभाग की ओर से 28 सैंपलों की जांच की गई जिसमें से 16 मरीज डेंगू के मिले हैं। विभाग की तरफ से अब तक 1248 सैंपलों की जांच की गई है। इनमें से अब तक 227 डेंगू के मरीज पाए जा चुके हैं। इसके अलावा बदलतें मौसम का प्रभाव भी इन दिनों देखने को मिल रहा है। निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम व नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित पाए जा रहे हैं। विभाग की तरफ से बुखार के सभी मरीजों की स्लाइड बनाई जा रही हैं। जिन मरीजों को डेंगू के लक्ष्ण दिखाई देतें हैं तो उनके सैंपल लेकर जांच की जा रही है। प्राईवेट अस्पतालों से भी डेंगू के मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए हिदायत दे रहे हैं, वहीं बुजुर्ग व बच्चों को विशेष तौर पर सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने को कह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी से प्रभावित क्षेत्रों में दवाइयां डाली जा रही है और आमजन को भी जलभराव को रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
वर्जन
जिले में विभाग की तरफ से डेंगू प्रभावित इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए पूरी तरह सावधान रहने की आवश्यकता है। डेंगू की जांच झज्जर व बहादुरगढ़ के अस्पतालों निशुल्क की जा रही।
- डॉ सरीता गोरी, उप सिविल सर्जन, झज्जर।