पटवारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद खाली पड़ा पटवारखाना।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। झज्जर-बहादुरगढ़ में मंगलवार को 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 6 संक्रमित मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। अब झज्जर जिले में कुल 530 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 345 स्वस्थ हो गए और 4 की मौत के बाद अब 181 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
मंगलवार को जिले में संक्रमित मिले लोगों में बादली की 70 साल की महिला, नई बस्ती के 45 साल का पुलिसकर्मी, सेक्टर-7 के 25 साल का युवक, सेक्टर-6 के 66 साल के व्यक्ति, दुर्गा कालोनी का 52 साल के व्यक्ति, दयानंद नगर की 52 साल की महिला, सेक्टर-9 का 30 वर्षीय दंत चिकित्सक, बराही का 27 वर्षीय युवक, एमडी भट्टा बादली का 19 वर्षीय श्रमिक, आर्य नगर झज्जर का 28 वर्षीय वकील, शक्तिनगर बहादुरगढ़ का 46 वर्षीय व्यक्ति, दुल्हेड़ा का 21 वर्षीय फैक्टरी कर्मी, सेक्टर-6 का 30 वर्षीय युवक, रामकृष्ण नगर का 25 वर्षीय व 26 वर्षीय युवक, शंकर गार्डन की 31 वर्षीय महिला, एमपी माजरा की 60 वर्षीय महिला, खरहर का 38 वर्षीय फौजी, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 का 28 साल का युवक, अशोका कालोनी की 32 वर्षीय महिला, छिकारा कालोनी की 40 वर्षीय महिला, कबीर बस्ती का 45 वर्षीय ड्राइवर, ओमैक्स सिटी का 51 वर्षीय व्यक्ति, सुरेहती का 40 वर्षीय व्यक्ति और सेक्टर-2 बहादुरगढ़ की 64 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।