संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। शहर में सोमवार को तीन स्थानों पर 2500 बैग गेहूं का बीज किसानों को वितरित किया गया। इस दौरान गेहूं का बीज लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी रही। शाम तक बीज नहीं मिलने के कारण कुछ किसानों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
लंबे इंतजार के बाद दुकानों पर गेहूं का बीज पहुंचने लगा है। किसान लगातार गेहूं के बीज की मांग कर रहे थे। वहीं, सोमवार को शहर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित दोनों सरकारी दुकानों पर गेहूं का बीज किसानों को वितरित किया गया। शहर की अनाज मंडी में इफकों केंद्र पर किसानों को गेहूं का बीज दिया गया।
हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र पर रविवार को एक हजार बैग डीबीडब्ल्यू 371 गेहूं के बीज के आए थे। सोमवार की सुबह भी एक हजार बैग डीबीडब्ल्यू 371 गेहूं के बीज आए। इसमें से किसानों को करीब 750 बैग गेहूं के बीज का वितरण किया गया।
वहीं, हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम की दुकान पर सोमवार की सुबह 750 बैग डीबीडब्ल्यू 371 गेहूं के बीज आए थे जिसमें सभी गेहूं के बीज के बैग किसानों को दिए गए। इस दौरान कुछ किसानों को शाम तक बीज नहीं मिलने के कारण खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। अब किसानों को मंगलवार की सुबह से गेहूं का बीज वितरित करना शुरू किया जाएगा।
सोमवार की शाम को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम की दुकान पर शाम को 1050 बैग गेहूं के बीज के आए हैं जिनकों मंगलवार की सुबह किसानों को दिया जाएगा।
इफकों केंद्र पर पहुंचा 500 बैग यूरिया
शहर की अनाज मंडी में स्थित इफकों केंद्र पर सोमवार को एक हजार बैग गेहूं के बीज का वितरण किसानों को वितरित किया गया। किसानों को 187 व 202 किस्म का बीज वितरित किया गया। इफकों केंद्र पर एक हजार बैग ही गेहूं के बीज का पहुंचा था। इसके अलावा इफकों केंद्र पर सोमवार को 500 बैग यूरिया पहुंचा। मंगलवार को मशीन में यूरिया चढ़ाए जाने के बाद यूरिया किसानेां को वितरित किया जाएगा।
वर्जन
रविवार को एक हजार बैग डीबीडब्ल्यू 371 गेहूं के बीज के दुकान पर पहुंचे थे। सोमवार को 750 गेहूं के बैगों का वितरिण किया गया है। वहीं, सोमवार को एक हजार गेहूं के बैग और आए हैं। बचे हुए गेहूं के बैगों का वितरण आगामी दिनों में किया जाएगा।-राकेश भौरिया, झज्जर प्रभारी, हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र
वर्जन
सोमवार की सुबह उनके पास एक हजार बैग गेहूं के बीज के आए थे जिसमें से गेहूं के बीज के सभी बैगों को वितरण किसानों को कर दिया गया है। इसके अलावा शाम को 1050 बैग गेहूं के बीज के आए हैं जिनको मंगलवार को किसानों को दिया जाएगा।-बालकिशन शर्मा, उप प्रबंधक, हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम, झज्जर
27jjrp22- झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास पहुंचा गेहूं का बीज व लाइनों में लगे किसान
27jjrp22- झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास पहुंचा गेहूं का बीज व लाइनों में लगे किसान