बहादुरगढ़। दीपावली के उपलक्ष्य में किला मोहल्ला स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड-25 के पार्षद रमन यादव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें करीब 250 लोगों की ओपीडी दर्ज की गई। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने रक्तचाप, मधुमेह और हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न जांच की और मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। साथ ही पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।