बहादुरगढ़। नगर परिषद ने बहादुरगढ़ के सरकारी कार्यालयों से 25 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स वसूलने के लिए एक महीना पहले नोटिस जारी किए थे, लेकिन आज तक किसी भी विभाग ने टैक्स जमा नहीं किया है। अब नगर परिषद फिर से नोटिस जारी करेगी और सख्त रुख अपनाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट 1973 के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। टैक्स नहीं भरने वाले संस्थानों को सील भी किया जा सकता है। अब नगर परिषद की ओर से दोबारा से नोटिस दिए जाएंगे। बहादुरगढ़ नगर परिषद ने फिलहाल नोटिसों के जरिये 25 करोड़ रुपये प्रापर्टी टैक्स रिकवरी करने का लक्ष्य रखा है, जबकि बकाया इससे कहीं ज्यादा है।
सरकारी विभागों पर बकाये का नोटिस जारी : नगर परिषद ने एक महीना पहले एचवीपीएन बहादुरगढ़ कार्यालय को 2,94,82,176 रुपये बकाये का नोटिस दिया गया था। एक्साईज और टैक्सेशन विभाग को भी भी 7,95,442 रुपये बकाये का नोटिस दिया गया। वहीं, बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को भी 501,231 रुपये बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भरने का नोटिस दिया गया था।
बहादुरगढ़ के विभिन्न थानों सेक्टर-6, लाइनपार थाना, महिला थाना, थाना शहर, एमआइई पुलिस चौकी, सेक्टर-6 पुलिस चौकी समेत अन्य थानों पर 71,52 ,168 रुपये का टैक्स बकाया है। नगर परिषद ने शहर में बकाया जैक्स वसूलने के लिए
अभियान भी चलाए हैं। नप को उम्मीद है जल्द ही टैक्स वसूल की जाएगी।