फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संस्कृत को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने पर जताई खुशी

Tue, 25 Feb 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
24jjrp09- संस्कृत भाषा को शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर करते ​शिक्षक। स्रोत-संघ
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश में अगले सत्र से कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों को तीसरी भाषा पढ़नी होगी। उसमें संस्कृत भाषा को शामिल कर लिया गया है, जिसकी खुशी जताते हुए झज्जर जिले की कार्यकारिणी ने बेरी में प्रधान कृष्ण कुमार शास्त्री, ब्राह्मण सभा सदस्य कृष्ण पंडित, पूर्व प्रधान सत्यवान एवं संस्कृत अध्यापकों ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के साथ लड्डू बांटकर हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया। झज्जर संस्कृत अध्यापक संघ के प्रधान कृष्ण कुमार शास्त्री ने बताया कि हरियाणा में संस्कृत भाषा को त्रिभाषा सूत्र में लागू करवाने का संस्कृत प्रेमियों का प्रयास था। मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक के साथ कई बार बैठक हो चुकी थी। इसी चलते अब हरियाणा में त्रिभाषा फार्मूला सूत्र लागू किया गया। इससे विद्यालयों में संस्कृत भाषा के अध्यापकों की मांग बढ़ेगी और रोजगार बढ़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि 9 मार्च को कृष्ण कुमार शास्त्री के निवास स्थान प्रदान आर्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सभी सम्मानित संस्कृत अध्यापक एवं कार्यकारिणी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें