फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक की 24वीं वार्षिक आम सभा संपन्न

Sat, 27 Sep 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
26jjrp16- बैठक को संबो​धित करते अ​धिकारी। स्रोत-बैंक
विज्ञापन
झज्जर। दी झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की 24वीं वार्षिक आम सभा बैंक प्रांगण में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक चेयरमैन ने की। बैठक में बैंक की 130 सदस्य समितियां और निदेशक मंडल के सदस्य और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। बैंक के महाप्रबंधक ने वर्ष 2024-25 के दौरान किए गए वित्तीय एवं परिचालनीय क्रियाकलापों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उनके अनुसार इस अवधि में बैंक ने 60 प्रतिशत ऋणों की वसूली सफलतापूर्वक की। बैंक की पूंजी 90,170.20 लाख रुपये हुई और धरोहर राशि 51810.69 से बढ़कर 53,848.81 लाख रुपये हो गई। वर्ष 2024-25 में बैंक ने 3,80,78,210.84 रुपए का लाभ अर्जित किया। बैठक का संचालन सेवानिवृत्त मांगे राम बुल्याण ने किया।
आईटी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि बैंक पिछले 5 वर्षों से मोबाइल बैंकिंग सेवाएं निशुल्क प्रदान कर रहा है। सेविंग, करंट तथा सोसाइटी खातों पर खाताधारक और बैंक स्टेटमेंट जैसी सेवाएं अपने मोबाइल से पा रहे हैं। वर्तमान में लगभग 1200 सक्रिय मोबाइल-उपयोगकर्ता इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

दो नई एमपैक्स (बिरहड़ व ग्वालिसन) शीघ्र आरम्भ होने की प्रक्रिया में हैं, जिनमें से 21 एमपैक्स का कम्प्यूटरीकरण कार्य पूरा हो चुका है। बेरी, आंबेडकर चौक, लघु सचिवालय और बहादुरगढ़ शाखाओं में लॉकर सुविधा उपलब्ध है। कुछ ही दिनों में बैंक आईएमपीएस सेवा भी चालू करेगा, जिससे खाताधारक तत्काल लेन-देन कर सकेंगे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजबीर सिंह देशवाल, निदेशक मंडल के सदस्य जोगेंद्र सिंह बैनीवाल, विनोद कुमार राठी, अजीत सिंह अहलावत, जयवीर सिंह मोर, संतोष सिलाना, राकेश जाखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें