फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 235 मैदान खेलने लायक नहीं बचे : जून

विज्ञापन
फोटो 54 : राजेंद्र जून, पूर्व विधायक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने भाजपा सरकार पर खेल सुविधाओं को लेकर तीखा हमला बोला है। प्रदेश के 235 खेल मैदान आज खेलने लायक नहीं बचे हैं जो सरकार की नाकामी है।
विज्ञापन


जून ने कहा कि एक तरफ हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदकों की झड़ी लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार उन्हें बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित कर रही है। सरकार ने न तो नए खेल मैदान बनाए और न ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में बने स्टेडियमों का रखरखाव किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की इसी गलत नीतियों और उदासीन रवैये का शिकार प्रदेश के दो होनहार खिलाड़ी खो चुके हैं। जर्जर खेल व्यवस्था के कारण बहादुरगढ़ व रोहतक की दो खेल प्रतिभाएं दम तोड़ गईं मगर सरकार ने आज तक अपनी व्यवस्था में सुधार नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि तुरंत सभी खेल मैदानों और स्टेडियमों की मरम्मत करवाई जाए। आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और खिलाड़ियों को सम्मानजनक माहौल दिया जाए। अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें