झज्जर। बिजली निगम ने जून में 232 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा है। इन पर 58.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जून में बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से 46.25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से लगातार बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। 196 उपभोक्ताओं ने जुर्माना नहीं भरा तो बिजली निगम में शिकायत दर्ज कर ली गई है।
झज्जर डिवीजन में पकड़ी सबसे अधिक चोरी
बिजली निगम ने जून में झज्जर डिवीजन में सबसे अधिक उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए पकड़ा है। बेरी बहादुरगढ़ डिवीजन में सबसे कम उपभोक्ताओं ने बिजली की चोरी की है। झज्जर डिवीजन में 102 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है, जिन पर 32.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं 34.55 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बेरी डिवीजन में 97 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है, जिन पर 18.44 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं 9.33 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बहादुरगढ़ डिवीजन में 33 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है, जिन पर 7.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं 2.37 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
जिले में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जून में बिजली निगम ने 232 उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा है, जिन पर 58.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं जून में उपभोक्ताओं से 46.25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
- यशबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
12jjrp05- झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम झज्जर का कार्यालय। संवाद