18jjrp13- सिविल अस्पताल में आंख के ऑपरेशन के बाद मरीज। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
झज्जर। जिले के विभिन्न अस्पतालों में आयुष्मान सर्जिकल अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन भी अलग-अलग ऑपरेशन किए गए। अलग-अलग स्थानों पर दूसरे दिन कुल 23 ऑपरेशन किए गए जबकि पहले दिन कुल 30 ऑपरेशन किए गए। सिविल सर्जन डॉ. जयमाला के मार्गदर्शन और उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता तंवर की देखरेख में यह कैंप लगाए जा रहे हैं।
सिविल अस्पताल बेरी में मंगलवार को कुल चार ऑपरेशन किए गए। इसमें नसबंदी के तीन, दांतों का एक ऑपरेशन किया गया। इसी प्रकार से सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में कुल चार ऑपरेशन किए गए, जिसमें एक जनरल सर्जरी, सिजेरियन एक, दंत विभाग की सर्जरी एक और हड्डी रोग ऑपरेशन एक किया गया।
इसके अलावा सरकारी अस्पताल झज्जर में कुल 15 ऑपरेशन किए गए। इसमें जनरल सर्जरी दो, सिजेरियन तीन, घुटने का ऑपरेशन एक, प्लास्टर कास्टिंग एक और मोतियाबिंद के आठ ऑपरेशन किए गए।