12jjrp05- स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी। स्रोत-पुलिस विभाग
झज्जर। पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल को मद्देनजर रखते हुए जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय मुख्य समारोह नया बस अड्डा झज्जर के नजदीक रोडवेज कर्मशाला में आयोजित होगा तथा उपमंडल स्तर पर समारोह बादली, बेरी व बहादुरगढ़ में आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर 23 नाके लगाए जाएंगे। जहां वाहनों की गहनता से चैकिंग की जाएगी।
समारोह में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभी वाहनों को निर्धारित की गई पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। अधिकारियों की गाड़ियों के लिए रोडवेज वर्कशॉप में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं आमजन के वाहनों के लिए कर्मशाला के अंदर मंदिर के सामने,लॉरेंस स्कूल के सामने और नया बस अड्डा झज्जर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
समारोह स्थल पर आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर रोडवेज कर्मशाला व आसपास के एरिया में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। वहीं, धार्मिक स्थानों, होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं अतिथिगृहों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर झज्जर के शहरी क्षेत्र में अनेक विशेष नाके लगाए गए हैं। इसी प्रकार से बहादुरगढ़ क्षेत्र में भी कई विशेष सुरक्षा नाके लगाए गए हैं।