भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने टीम जर्सी के साथ दी जीत का शुभकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। 78वीं सीनियर नेशनल वाटर पोलो के लिए हरियाणा की मेन्स और वूमेन्स टीम अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई है। सीनियर नेशनल मेन्स और वूमेन्स वाटरपोलो चैंपियनशिप 13 से 17 अगस्त तक अहमदाबाद में आयोजित की जा रही है। भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि ट्रायल्स के आधार पर हरियाणा की सीनियर मेन्स और वूमेन्स टीमों का चयन किया गया है।
मेन्स टीम में अमनदीप, रोबिन नैन, नितीश, विश्वदीप, अंकित, मोहित, हिमांशु, दीपक, सन्नी, सुप्रीम चैधरी, दिनेश, कुलदीप, उदित मलिक और साहिल का चयन किया गया है। वहीं वूमेन्स टीम में नीतिका, नीशू, मोनिका, प्रीति, लावन्या सिंह, सोनमीत, अंजू कौर, आईना इंसा, शिवानी, कनिष्का, निभा कुमारी, रिया सहारन, खुशमिल इंसा और संध्या का चयन किया गया।
खत्री ने बताया कि मेन्स और वूमेन्स टीमों में 14-14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों को चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में हरियाणा की टीम जर्सी भेंट की गई और अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई जिलों के खिलाड़ी हरियाणा की टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाटरपोलो में हरियाणा की टीम नार्थ जोन की सबसे बेहतर टीमों में शामिल है और साल दर साल टीम और खिलाड़ियों की परर्फोमेंस भी बेहतर हो रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा तैराकी संघ के अध्यक्ष सांसद धर्मबीर सिंह भी लगातार वाटरपोलो और तैराकी को लेकर दिशानिर्देश देते रहते हैं। उन्हीं के निर्देशों पर बेहतर खिलाड़ियों का चयन हो, इसके लिए ओपन ट्रायल्स भी करवाए गए थे और उसी आधार पर बेस्ट टीम का चयन किया गया है।
-फोटो 60 : सीनियर नेशनल वाटरपोलो के लिए चयनित तैराक भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री के साथ। स्रोत एकेडमी