झज्जर। सभी शिक्षण संस्थानों को सरकार ने 31 मई तक बंद किया हुआ है। इसके बाद भी शिक्षक व विद्यार्थी अभी भी काफी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को जिले में 221 कोरोना संक्रमण मिले हैं। इनमें 24 विद्यार्थी, चार शिक्षक शामिल हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है। जिससे कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 112 पहुंच गया है।
310 ने जीती कोरोना से जंग
शुक्रवार को होम आइसोलेशन में रहकर जिले के 310 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ लोगों ने बताया कि कोरोना से घबराएं नहीं, बल्कि दृढ़ मनोबल व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए संक्रमण चक्र को तोड़ने में कामयाबी हासिल की। जिले में कोरोना महामारी के दौर में अब तक कुल 9797 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 8703 मरीज स्वस्थ होकर कोरोना से लड़ने का संदेश दे रहे हैं। अधिकांश कोरोना संक्रमितों ने घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ लिया और कोरोना से दूरी बनाने में सफल हुए हैं।
96 को कराया अस्पतालों में भर्ती
जिले में शुक्रवार की शाम तक कोरोना के सक्रिय केसों की 982 पहुंचे गई है। इनमें से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 96 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जबकि 886 लोगों को उनके घर पर ही इलाज दिया जा रहा है। अभी 3554 लोगों को सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
सहायता के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
- जिले के विभिन्न अस्पतालों में खाली बेड की संख्या - 146
जिले में ऑक्सीजन स्थिति
झज्जर जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकडों के अस्पतालों में ऑक्सीजन फिलहाल तक पर्याप्त बताई जा रही है। सहायक श्रम आयुक्त वीपी हुड्डा का कहना है कि झज्जर जिले में पता कर लिया है किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। सभी को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन मिल रही है।
लोगों को टीकाकरण के लिए और अधिक तेजी से आगे आना चाहिए। इसके साथ ही नियमों का पालन करना भी जरूरी है। जिले में ऑक्सीजन व बेड की कमी नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
- डॉ. रणबीर सिंह, डिप्टी सीएमओ, झज्जर।