फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस थाना के समीप डेयरी से 22 हजार की नकदी चोरी

Thu, 14 Mar 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सर छोटूराम चौक के पास में बनी दूध की डेयरी में मंगलवार रात दो बाइक सवारों ने नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डेयरी मालिक तलाव गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसकी सर छोटूराम चौक के पास गहलावत दूध की डेयरी है। मंगलवार रात को दो बाइक सवार चोर उसकी डेयरी में घुस गए और गल्ले में रखे लगभग 22 हजार रुपये चोरी करके ले गए। इसका पता उसे सुबह लगा। जब वह दुकान पर आया तो ताले टूटे हुए थे। घटना सुबह करीब पौने तीन बजे की है। पैसों के साथ मोबाइल फोन भी रखा था, उसको छूआ तक नहीं।
विज्ञापन



छिपते नजर आए आरोपी
सीसीटीवी में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि आरोपी दुकान के पास बाहर बाइक खड़ा करते हैं। दोनों आरोपियों ने कपड़ा ओढ़ा हुआ है। एक ने टोपी डाली हुई है। आरोपी दुकान के बाहर आते हैं और ताला तोड़ने का प्रयास करते हैं। इस दौरान गाड़ी आने की आवाज सुनाई देती है तो आरोपी बाहर रखे सामान के नीचे छिप जाते हैं। गाड़ी जाने पर फिर बाहर निकलकर ताला तोड़कर अंदर घुसते हैं। आरोपी टॉर्च से पूरी दुकान खंगालते हैं और उसके बाद नकदी लेकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें