झज्जर। जिले के मुक्केबाजों ने एक बार फिर साबित करके दिखा दिया है कि विदेशी धरती पर भी उनके मुक्कों में दम दिखता है। उन्होंने विदेश में पदक जीत कर झज्जर और हरियाणा का देश में नाम रोशन किया है।
कोच हितेश देशवाल ने बताया कि यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता 3 से 11 मार्च तक यूरोप के बुढ़वा के शहर माउंटेनेग्रो में आयोजित की गई। इसमें झज्जर के दो मुक्केबाजों ने भारतीय टीम में हिस्सा बनकर जिला झज्जर और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया। मुक्केबाज हेमंत सांगवान ने 86 किलो में सिल्वर पदक जीता और सागर जाखड़ ने 60 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया और भारतीय टीम को सेकेंड ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। देशवाल ने बताया कि दोनों मुक्केबाज पिछले 5 वर्षों से उनके पास महर्षि दयानंद स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। दोनों मुक्केबाज बहुत ही मेहनती और लगनशील खिलाड़ी है। इस अवसर पर भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, जनरल सेक्रेटरी हेमंत, सोहेल खान, महेश शर्मा, हरियाणा मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष मेजर सतपाल सिंधु, महासचिव रवींद्र पन्नू, खजांची प्रवीर गहलोत, ओमबीर हुडा, अर्जुन अवॉर्डी जयभगवान, सागर अहलावत, सूरजभान जाखड़, शमशेर जाखड़, विनोद सांगवान ने बधाई दी।