फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमेश्वरी देवी मंदिर में गूंजे मां कालरात्रि के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में आस्था का जनसैलाब हिलोरे मार-मार कर उमड़ रहा हैं। माता मंदिर के चारों ओर फैले परिसर में भक्तों की लंबी भीड़ उनकी अटूट श्रद्धा के रुप में सभी के सामने हैं। भीड़ का आलम ऐसा हैं कि यहां पैर तक रखने को स्थान नहीं हैं। करीब दो किलोमीटर दूर से नंगे पैर पैदल चलकर भक्त अपने परिवार के साथ मां के दीदार के लिए अपने परिवार के साथ मंगल कामना की दुआ मांग रहे हैं। घंटों के इंतजार के दौरान मां के दर्शनों की ललक उनके चेहरे पर साफ दिखाई देती हैं और दर्शन होने के बाद का संतोष का अनुभव स्वयं में ही एक अनोखा अहसास हैं। शुक्रवार को भक्तों ने मां कालरात्रि के रूप में मां का पूजा-अर्चना की। देर रात करीब 2 बजे तक मां शहर में बने पुराने मंदिर में निवास कर रही हैं और यहां पहुंचे भक्तों ने यहां मां के दर्शन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सेवा कर रहे लोगों को व्यवस्था बनाने में पुलिस की टीम बेहतर ढंग से सहयोग करते हुए दर्शन करने वाले लोगों की मदद में जुटी हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े 3 बजे माता का मंदिर में प्रवेश हुई और तभी से श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन करने शुरू किए। दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं की आंखों में श्रद्धा भाव साफ दिखाई देता है तथा दर्शन के बाद आंखों की चमक उनके मन की संतुष्टि को बयां करती है। मेले को लेकर माहौल ऐसा हो गया है कि गांव में पैर रखते ही मां के प्रति लोगों की आस्था की झलक साफ दिखाई देने लगती है। हर ओर मां के जयकारे गूंज रहे हैं।
विज्ञापन


लाइटिंग के किए बेहतर प्रबंध
मंदिर परिसर एवं परिक्रमा स्थल पर बिजली के पुख्ता प्रबंध देखने को मिले और बेरिकेडिग के माध्यम से परिक्रमा स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके मद्देनजर भी बेहतर ढंग से लाइटिंग की व्यवस्था यहां देखने को मिली। बिजली जाने की सूरत में जेनरेटर की व्यवस्था भी की गई हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस मेले में सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मचारी भी यहां अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हुए दिखे। जिस पर यहां पहुंचने वाले भक्तों ने भी संतोष व्यक्त किया हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए स्टाफ के अलावा यहां पूरे मेला परिसर को कैमरे की जद में लिया गया हैं। बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। बुजुर्ग एवं मंदिर में होने वाली भीड़ के दौरान नहीं पहुंच पाने लोगों की आस्था को देखते हुए बड़ी स्क्रीन पर ही मंदिर के दृश्य को बाहर दिखाया जा रहा हैं। महिला पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस के जवान भी आम जनता की सेवा में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरसिंह, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें