फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की तपिश हुई महसूस, 37 डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में दो दिनों से मौसम में तेज तपिश महसूस होने लगी है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा है। शाम के समय आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम में अब तेजी से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अचानक गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं, तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तापमान बढ़ने पर गर्मी का एहसास होने लगा है। अब घरों और कार्यालयों में लोग बिजली के पंखे का सहारा लेने लगे हैं। दिन के समय तेज धूप खिलने से पसीने भी छूटने लगे हैं। मौसम में नमी बढ़ने पर अब मच्छरों की भी भरमार हो गई है जिससे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

गत बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज हुआ। इसी प्रकार वीरवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 19 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। इस प्रकार 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान दो और अधिकतम एक डिग्री बढ़ा है इससे मौसम में गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार शाम के समय आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चलीं। वहीं कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय मौसम के साफ रहने की जरूरत है क्योंकि रबी की प्रमुख सरसों की फसल की कटाई एवं कढ़ाई का काम शुरू हो गया है। खराब मौसम किसानों के लिए परेशानी बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें