फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की शंकाओं को दूर करेगी वीवीपैट मशीन - अजय सिंह तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव में पहली बार सभी मतदान केंद्रों पर वोट वैरिफायर पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) लगाई जाएगी। यह मतदाताओं की मतदान संबंधी शंकाओं को दूर करने का काम करेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि वीवीपैट मशीन पूर्ण रूप से ऑटोमेटिक है और प्रयोग के दौरान इस मशीन में कोई भी तकनीकी खामी आती है तो उक्त कमी मशीन की स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीवीपैट मशीन का प्रयोग लोकसभा चुनाव में भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नई वीवीपैट मशीन पहले से प्रयोग की जाने वाली ईवीएम की तरह ही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस मशीन की खासियत यह है कि इसमें मतदाता अपने वोट डालने की पुष्टि भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ईवीएम में वोट डालने के बाद बीप की आवाज सुनाई देगी और उसके बाद एक सफेद रंग की पर्ची वीवीपैट में केवल सात सेकेंड के लिए दिखाई देखी। यह पर्ची मशीन के अंदर ही होगी। इस पर्ची पर मतदाता का वोट नंबर, भाग संख्या और डाले गए वोट का विवरण होगा। मतदाता स्क्रीन पर इस पर्ची के विवरण को सात सेकेंड तक देख सकता है और इस समय के बाद यह पर्ची मशीन केे अंदर ही सील हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह रसीद चुनाव आयोग केे पास संरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि पोलिंग एजेंटों के सामने इस मशीन का मॉक पोल करके दिखाया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें