अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। लोकसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस ने गांवों में फ्लैग मार्च किया। एसपी स्मिति चौधरी के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उप पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र नेतृत्व में शहर दादरी से गांव रामनगर मकड़ाना, चिड़िया, दूधवा, आदमपुर, झोझू कलां, रामबास, दगड़ोली, कादमा, धनासरी, नांधा, बाढड़ा, हड़ोदी, बिलावल, अटेला, बरसाना, छपार, पैंतावास, चरखी में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सीमा सुरक्षा बल व पुलिस के जवान शामिल हुए। डीएसपी जोगेंद्र ने कहा कि चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आम लोगों का सहयोग जरूरी है। लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में शांतिपूर्वक भाग लेना चाहिए। चुनाव शांतिपूर्वक करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सहयोग के लिए मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं वे जल्द ही पुलिस थाना में अपना हथियार जमा करवा दें।