अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष जितेंद्र धनखड़ ने कहा कि खनखड़ खाप के 12 गांवों की पंचायत ने जाट आरक्षण संघर्ष समिति जिला झज्जर की ओर से 61 लाख चंदे की राशि जाट सेवा संघ को देने के फैसले को सही ठहराया है।
जारी किए बयान में धनखड़ ने बताया कि धनखड़ खाप के 12 गांवों की पंचायत शनिवार को ढाकला की बस अड्डे वाली धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता खाप के प्रधान देवेंद्र धनखड़ ने की। बैठक में फैसला लेकर कहा गया कि धनखड़ खाप के 12 गांव अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के साथ हैं। पंचायत ने झज्जर जिला जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा 61 लाख की चंदा राशि रोहतक में बनने वाली संस्था जाट सेवा संघ को दान देने की सराहना की।
जितेंद्र धनखड़ के अनुसार खाप प्रधान देवेंद्र ने पंचायत में कहा कि सेवा संघ को चंदा देना समाज सेवा का कदम है। उन्होंने 27 अगस्त को झज्जर के निकट राशलवाला चौक पर होने वाली भाईचारा रैली में 36 बिरादरी के लोगों की भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। महिलाओं की भी अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रयास करने को कहा। बैठक में रतन ढाकला, करतार कासनी, प्रकाश माजरा, पवन सरपंच फतेहपुरी, राजबीर, चंद्र पीटीआई रईया, महावीर प्रदान डावला, पूर्व सरपंच जगपाल, पवन, धर्मवी खेड़ी और पूर्व प्रधान युद्धवीर ग्लालिसन भी शामिल हुए।