चरखी का जतिन बना फ्लाइट लेफ्टिनेंट
चरखी दादरी।
गांव चरखी के झमाण पाना निवासी सेवानिवृत्त महावीर सांगवान के पौत्र जतिन व निमेश ने एनडीए में फ्लाइट लेफ्टिनेंट व आईआईटी दिल्ली में सफलता पाई है। इन दोनों युवाओं ने केवीएस दिल्ली से बारहवीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। यहां उल्लेखनीय है कि इन दोनों युवाओं ने अपने प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर ली। आईआईटी दिल्ली में अध्ययनरत निमेश को एचआरडी मिनिस्ट्री की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। जतिन वर्तमान में पूना में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।