अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
इलाके में लगातार तीसरे दिन भी बरसात जारी रही। शनिवार की शाम झमाझम बरसात हुई। करीब एक घंटे में इलाके में 44.5 एमएम बरसात दर्ज की गई। मानसूनी की इस पहली तेज बरसात से जहां मौसम में ठंडक घुल गई, वहीं शहर क ी तमाम सड़कों, एवं गलियों में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को बेहद परेशानी हुई।
गत बृहस्पतिवार से ही इलाके में बरसात हो रही है। हालांकि शनिवार को दोपहर बाद तक मौसम साफ था।
बीते दिनों की तुलना तापमान भी 4 से 5 डिग्री बढ़कर 35 डिग्री पर पहुंचा हुआ था। लेकिन शाम को करीब साढ़े चार बजे बादल गरजने लगे और बरसात शुरू हो गई। साढ़े पांच बजे तक तेज बरसात हुई। बरसात थमने के बाद मौसम काफी खुशनुमा बन गया। तापमान भी गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को बहादुरगढ़ इलाके में 44.5 एमएम बरसात हुुई है। आगामी दो-तीन दिनों में भी बरसात होने की पूरी-पूरी संभावना है।
हर तरफ पानी ही पानी
मानसून की पहली बरसात से ही पूरे शहर में पानी ही पानी हो गया। झज्जर रोड, नजफगढ़ रोड, मेन बाजार, मांडोठी बाजार, नया गांव रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर जल ाराव होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। तेज बरसात होने के कारण रोहतक-दिल्ली रोड पर वाहनों की गति भी थम गई। लाइट जले हुए ये वाहन बेहद ही कम गति में चल रहे थे। झील मोहल्ला, बोड़ा कु आं चौक, किला मोहल्ला व लाइनपार समेत शहर की तमाम निचली कालोनियों की गलियों में पानी भर गया। पिछले कुछ दिनों से निकासी व्यवस्था की मांग कर रहे महावीर पार्क के लोगों की समस्या तो काफी बढ़ गई। निकासी न होने के कारण यहां काफी देर तक गलियों में पानी जमा रहा। जिससे लोगों को अपने घरों में भी आने-जाने में दिक्कतें हुई। बस अड्डा परिसर में जलभराव के कारण यात्रियों को दिक्कतें हुई तो सब्जी मंडी में भी बुरा हाल हो गया।