झज्जर। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित दो सरकारी दुकानों से किसानों को पिछले दो दिनों में लगभग 210 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया गया। इसके अलावा अभी दोनों दुकानों पर लगभग 525 क्विंटल गेहूं का बीज बचा हुआ है, जिसे आगामी दिनों में किसानों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
झज्जर क्षेत्र में पिछले एक माह से किसान सरकारी दुकानों से गेहूं का बीज लेकर जा रहे हैं। वहीं, सरकारी दुकानों पर पहले के मुकाबले अब कम किसान ही गेहूं का बीज लेने के लिए आ रहे हैं। हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान पर 400 क्विंटल गेहूं का बीज बचा हुआ था, जिसमें से 150 क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है।
वहीं, बचा हुआ 250 क्विंटल गेहूं का बीज आने वाले किसानों को वितरित किया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम की दुकान पर रविवार को 160 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंचा है। वहीं, 175 क्विंटल गेहूं का बीज पहले का बचा हुआ था। हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम की दुकान से किसानों को 60 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया गया।