फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 203 सफाई कर्मचारी करेंगे हड़ताल, निजी हाथों में रहेगी सफाई व्यवस्था

Wed, 11 Feb 2026 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-58: बहादुरगढ़ में हड़ताल की तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक के दौरान नारेबाती करते कर्मचारी। स
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर वीरवार को कई विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। नगर परिषद में 203 सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। इसके लिए कर्मचारियों ने पूरी तैयारी की है।
विज्ञापन

ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था अनुबंधित कर्मचारियों से दुरुस्त कराने के लिए नगर परिषद अधिकारियों ने निर्णय लिया है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, एचएसवीपी और परिवहन विभाग के अधिकांश कर्मचारी सिर्फ दो घंटे प्रदर्शन करेंगे।
रोडवेज विभाग ने कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। रोडवेज के स्टेशन अधीक्षक नरेश हुड्डा ने बताया कि रोडवेज में कर्मचारियों को हड़ताल पर न रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को रेस्ट व अन्य छुटि्टयां भी रद की गई हैं। हड़ताल से निपटने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अमन मोर को डीसी की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर व सचिव अमित परनाला ने बताया कि नगर परिषद बहादुरगढ़ के सभी कच्चे और पक्के 203 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसको लेकर बैठक में निर्णय लिया गया है।




दो घंटे प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मचारी
बिजली निगम के अधिकांश कर्मचारी अपनी मांगों को काली पट्टी बांधकर शांति से दो घंटे का विरोध प्रदर्शन करेंगे। यूनियन के सर्कल सचिव विजेंद्र फोगाट ने बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पब्लिक हेल्थ विभाग और एचएसवीपी में भी कर्मचारी हड़ताल व मांगों के समर्थन में दो घंटे प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें