11jjrp12- झज्जर। एनएसएस कैंप के दौरान रैली निकालते स्वयंसेविकाएं। स्रोत- कॉलेज
झज्जर। गांव खातिवास में अग्रसेन काॅलेज के एनएसएस कैंप के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने गांव में प्रभात फेरी निकाली और बाद में योगासन कराया गया। इसके बाद पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई। योग ट्रेनर सुरेंद्र कुमार ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम के साथ-साथ अन्य योगासन भी करवाए व उनके लाभ संबंधित जानकारी दी। पंचायत सदस्य रमेश कुमार ने गांव के तालाब के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कार्यक्रम का समापन स्लोगन और पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिता से किया गया।