फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने शहीदों को दी श्रद्घांजलि, धरना रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
एनएच-152 डी के तहत जमीन अधिग्रहण में थ्री जी अवार्ड रद्द करवाए जाने की मांग के लिए गांव रामनगर में धरने पर बैठे किसानों ने शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। किसानों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

किसान सेवा संघ संयोजक विनोद मौड़ी व प्रधान अनूप सिंह ने कहा कि किसानों का धरना 26 फरवरी से लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि 152-एनएच डी में अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा प्रति एकड़ दो करोड़ रुपये मिलना चाहिए। सरकार को इस राष्ट्रीय राजमार्ग का थ्री जी अवार्ड रद्द करना चाहिए। अगर सरकार ने पुराने कलेक्टर रेट से किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया तो उन्हें काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। सरकार को किसानों की इस समस्या पर जल्द ही विचार करना चाहिए। ज्ञात रहे धरना दे रहे इन किसानों ने काली होली मनाई थी। होली पर्व पर किसान काले झंडे व काली पट्टी बांधकर धरना स्थल पर पहुंचे थे और सरकार व प्रशासन का पुतला भी फूंका था। विनोद मौड़ी नेे किसानों की जल्द ही सुध लेनी चाहिए। धरने में कई किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें