फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर नहीं पहुंची दूसरों डिपो की बसें, दोपहर बाद लड़खड़ाई परिवहन सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सप्ताह में 48 घंटे ड्यूटी वर्क की पॉलिसी लागू होने पर रोडवेज डिपो में दूसरे दिन भी यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। साथ लगते जिलों के डिपो की बसें चरखी दादरी बस स्टैंड नहीं पहुंच पाने की वजह से बसों का टोटा बना रहा। दोपहर बाद परिवहन सेवा लड़खड़ा गई और इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, लंबे रूटों की दूरी में भी कटौती का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा और यात्रियों को गंतव्य तक बसें बदलकर पहुंचना पड़ा। इससे समय के साथ-साथ उन्हें शारीरिक परेशानियां भी झेलनी पड़ी। रोडवेज कर्मचारियों का ओवरटाइम बंद करने के फैसले से बुधवार को भी चरखी दादरी डिपो में बसों का टाइमटेबल चरमरा गया। यात्रियों को दो से तीन घंटे तक बसों को इंतजार करना पड़ रहा है। चालक-परिचालकों की शिफ्ट पूरी होने पर 10 रूटों की करीब 25 ट्रिप प्रभावित रही। राज्य सरकार द्वारा रोडवेज विभाग में चालक- परिचालकों की ओवरटाइम पालिसी खत्म कर दिए जाने पर डिपो में बस सेवा दूसरे दिन भी प्रभावित रहने से इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। हालांकि जीएम ने बसों के संचालन की व्यवस्थाएं बनाने के लिए बस स्टैंड स्टाफ से भी बसें चलवाई लेकिन इसके बावजूद भी व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट सकी। विभागीय सूत्रों की मानें तो डिपो अधिकारी बसों की व्यवस्था करने में लगे रहे चालक-परिचालकों की कमी से बसों के संचालन की व्यवस्था नहीं बन पाई। एक सप्ताह में 48 घंटे वर्क सुनिश्चित करने के लिए डिपो अधिकारियों में भी काफी दुविधा की स्थिति बनी हुई है। अधिकारी बसों की ट्रिप मिस करवाने को बाध्य हैं क्योंकि चालक- परिचालकों की कमी हो जाने की वजह से सभी रूट कवर नहीं हो पा रहे हैं।

चंडीगढ़ रूट पर बनता है छह घंटे का ओवर टाइम
डिपो से चंडीगढ़- नारनौल तक जाने वाली बस भी प्रभावित हो रही है। चंडीगढ़ रूट पर छह घंटे का ओवरटाइम बनता है। इसी प्रकार पुष्कर, जयपुर, हिसार, दिल्ली को जाने वाली बसों के भी रूट छोटे किए जा रहे हैं। रोहतक- भिवानी, झज्जर, महेंद्रगढ़, लोहारू रूट की बस सेवा भी प्रभावित हो रही है। चंडीगढ़ के लिए भी बसों की कमी बनी हुई है। नई पॉलिसी लागू होने के बाद अब 35 चालक व 80 परिचालकों की और जरूरत है। फिलहाल डिपो में 235 चालक व 186 परिचालक हैं। जो चालक व परिचालक इस समय डिपो की अन्य शाखाओं में दूसरे कार्य कर रहे थे उन्हें फिर से बसों का स्टेयरिंग थमाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर, रोहतक व भिवानी डिपो की बसें नहीं पहुंची
चरखी दादरी डिपो से तो बस सर्विस कम हुई ही है बल्कि साथ लगते जिलों के डिपों की बसें भी कम संख्या में यहां पहुंच रही हैं, इससे बसों की कमी और बढ़ गई है। यात्रियों को बसों के इंतजार में दो से तीन घंटे तक बूथों पर इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी आ रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि दूसरे डिपो की करीब 20 बसों की ट्रिप प्रभावित रहने से व्यवस्थाएं बेपटरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें