फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ: लाख से बने कड़ों और चूड़ियों से खनकने लगा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। करवाचौथ पर महिला प्रसाधन और साज-सज्जा की सामग्री का कारोबार करीब 20 लाख रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। जिले में श्रृंगार और चूड़ी भंडार की करीब 150 दुकानें हैं। दुकानदारों का कहना है कि रोडवेज की हड़ताल और ऑनलाइन खरीद के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके अलावा करवाचौथ पर उनको बढ़िया कारोबार की उम्मीद है। फिलहाल मार्केट में फैंसी लाख के चूडे़ की अधिक डिमांड है। मार्केट में 200 से लेकर एक हजार रुपये तक के चूडे़ उपलब्ध हैं। चूड़ी भंडार के मालिकों का मानना है कि करवाचौथ के मद्देनजर उनकी बिक्री अभी से बढ़ने लगी है। आने वाले दो- तीन रोज में बिक्री और ज्यादा बढ़ेगी। दुकानदारों का मानना है कि आजकल ऑनलाइन खरीद भी की जा रही है। इससे भी उनके कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस समय रोडवेज की हड़ताल से खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का बाजारों में आवागमन कम है। दुकानदारों ने बताया कि करवाचौथ पर जिलेभर में करीब 20 लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रसाधन सामग्री के रेट
सामान्य चूड़ा - 100-500 रुपये
लाख का चूड़ा -200-1000 रुपये
सामान्य चूड़ी -20-200 रुपये
मैटल चूड़ी -50-150 रुपये
लटक चूड़ी-50-550 रुपये
जेलबी चूड़ी-20-200 रुपये
पक्का बीना चूड़ी-50-60 रुपये
सामान्य कड़ा-150-500 रुपये
लाख का कड़ा-100-400 रुपये
सिंदूर -30-150 रुपये
बिंदी - 10-40 रुपये पैकेट

एक-दो दिन में कारोबार में आएगी तेजी
करवा चौथ पर्व पर कारोबार बढ़िया होने की उम्मीद है लेकिन रोडवेज हड़ताल का असर जरूर पड़ रहा है। अब आने वाले एक- दो रोज में बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। विजय कुमार, विजय चूड़ी भंडार
आजकल ऑनलाइन खरीद का भी प्रचलन बना हुआ है। फिर भी दुकानदारों को महिलाओं के इस पर्व पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। हड़ताल का भी असर पड़ रहा है। - अजय तायल, आशा चूड़ी भंडार
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व पर थोड़ी रौनक बढ़ने लगी है। विभिन्न वैराइटी के कड़ों की ज्यादा डिमांड है। एक-दो रोज में बिक्री में तेजी आने से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। - राजकुमार सिलगर, गिफ्ट सेंटर
खासकर महिलाओं से जुड़े इस पर्व पर कारोबार को लेकर बढ़िया उम्मीद है। मंगलवार से बिक्री बढ़ने की संभावना है। हड़ताल का भी कारोबार पर असर पड़ रहा है। - शिवचरण, सीमा चूड़ी भंडार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें