फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर क्षेत्र के एक सरपंच सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाढड़ा निवासी राजेंद्र ने न्यायालय में याचिका दायर कर क्षेत्र के एक सरपंच, एक निजी विद्यालय संचालक व एक अन्य व्यक्ति पर मिलीभगत करके स्कूल रिकार्ड में छेड़छाड़ कर आधार कार्ड व सर्टिफिकेट में लड़के के पिता का नाम बदलने का आरोप लगाया गया। जन्म प्रमाण- पत्र में नाम बदलवाया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक आरोपी ने सरकार की ओर से मिलने वाले बच्चा भत्ता का लाभ भी प्राप्त कर रखा है। बाद में इसकी सीएम विंडो पर शिकायत की गई थी जिसकी जांच उपायुक्त ने बीडीपीओ बाढड़ा को सौंपी थी। बीडीपीओ ने जांच कर इसकी रिपोर्ट डीसी को सौंप दी थी। अब न्यायालय ने याचिका के आधार पर इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर बाढड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत क्षेत्र के गांव के सरपंच सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें