फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता से अधिक पानी आने पर रानीला के समीप नहर टूटी, फसलें हुई जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रानीला के समीप मंगलवार रात ज्यादा पानी आने के कारण बौंद डिस्ट्रीब्यूट्री टूट गई। इससे गांव रानीला की ओर सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। काफी देर बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीछे से नहर के पानी को रोका और क्षतिग्रस्त नहर के टुकड़े को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

बीती रात बौंद कलां डिस्ट्रीब्यूट्री में क्षमता से अधिक पानी के कारण आरडी 47 व 48 के बीच नहर ओवरफ्लो होने लगी। इस बारे में आसपास के किसानों ने मामले की सूचना सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को दी। लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण बीती देर रात नहर टूट गई। पानी के तेज बहाव के कारण करीब 10 फुट का कटाव पड़ गया। नहर का पानी आसपास की सैकड़ों एकड़ फसल में घुस गया। पानी भरने के कारण पकने को तैयार बाजरा, ईख, अरहर, कपास व धान की फसल तबाह हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को दी तो पूरा अमला मौके पर पहुंचा। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण विभाग के अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। विभाग के आला अधिकारियों ने खेरड़ी हेड से डिस्ट्रीब्यूट्री के पानी को रोका और दोपहर बाद नहर के टुकड़े को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुनील, किसान संजय सतबीर, बलबीर, रामौतार आदि ने बताया कि नहर के कटाव की जानकारी विभाग को दी थी, लेकिन विभाग ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। नहर का पानी गांव में आने के कारण जोहड़ ओवरफ्लो हो गए और कई निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने बताया कि जलभराव इलाकों का पानी नहर में डालने से नहर ओवरफ्लो होने के कारण टूट गई। फिलहाल नहर का पानी पीछे से बंद करवा दिया गया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर का पाट दिया। इस संबंध में अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें