फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 16 में जलभराव होने पर लोगों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड नंबर 16 नगर परिषद के पीछे बारिश से बने जलभराव से वार्डवासी परेशान हैं। लोगों ने नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

वार्डवासियों का आरोप है कि प्रशासन उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शनिवार को बरसात के चलते वार्ड में जलभराव हो गया। मकानों के सामने पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

वार्डवासियों का कहना है कि बरसात के पानी की वजह से कॉलोनी के मेन रास्ते पर अधिक मात्रा में पानी का जमाव हो गया हे जिसकी वजह से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है और यह परेशानी पिछले दो साल से लगातार बनी हुई है। जिला उपायुक्त व अधिकारियों को इसकी शिकायत करने के बावजूद भी इस पर कोई अमल नहीं हो रहा क्षेत्रवासियों ने जल्द ही कॉलोनी से पानी निकासी की मांग की है। शनिवार को इस समस्या को लेकर वार्ड के लोगों ने नारेबाजी भी की। कालोनी निवासी रवि फौगाट, पवन डाबला, अंकित श्योराण, मुकेश, मोहन, ईश्वर सिंह, धर्मपाल, विजेंद्र ठेकेदार, कमल फौगाट, ओमप्रकाश ने रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें