फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जाटों को छलने की कोशिश कर रहे हुड्डा : राजकुमार सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि अपनी रथयात्रा की बागडोर गैर जाट कार्यकर्ताओं के हाथ में सौंपने की बात कहकर पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा गैर जाटों को आगामी विधानसभा चुनाव में छलने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को एक व्यक्तिगत समारोह में शामिल होने आए सैनी अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
सैनी ने कहा कि सरकार दबाव में आकर ऐसे लोगों की मांगें मान रही है, जिन लोगों ने प्रदेश को जलाया और लूट-खसोट की। अगर यही सरकार है तो प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। हुड्डा की रथ यात्रा पर बोले कि दस साल इस प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने वाले आज जनहित की बात कर रहे हैं। जो लोग आज अपनी रथयात्रा की बागडोर गैर-जाट के हाथों में देने की बात कर रहे हैं उनसे जनता पूछे पिछले दस साल इस प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तब गैर जाट की याद क्यों नहीं आई। तब सिर्फ एक जाति का मुख्यमंत्री बन कर रह गए थे।
विज्ञापन

हुड्डा को कांग्रेस भी नकार चुकी है और जनता ने तो पहले ही इसको नकार दिया था। तब अपना गृह जिला रोहतक भी आरक्षण की आग के हवाले कर दिया। चौटाला परिवार पर चुटकी लेते हुए सैनी ने कहा की अब पानी-पानी चिल्ला रहे हैं, जब सरकार थी तब सिर्फ गुंडागर्दी, तानाशाही, लूट-खसोट याद थी। ये चौटाला एंड संस कंपनी बंद हो चुकी है। इनके ड्रामे जनता जान चुकी है।
सांसद सैनी ने कहा कि वे प्रदेश की सभी 10 लोकसभा और 90 विधानसभा सीटों पर अपने उमीदवार उतारेंगे। यदि जनता ने मौका दिया तो जनता की सरकार बनाकर दिखाएंगे, जिस सरकार में गरीब आदमी की सुनवाई हो।
विज्ञापन

सैनी ने बहादुरगढ़ के वार्ड-14 के पार्षद जसबीर सैनी व प्रधान शेखर सैनी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को जीतने के लिए खुलकर समर्थन करना होगा। सांसद का वार्ड में पहुंचने पर पार्षद जसबीर सैनी, प्रधान शेखर सैनी, मांगेराम ठेकेदार, रण सिंह, धीरे, बलवान, आकाश, सुमित, प्रवीण, प्रदीप, हरीश, सुरेश, जगबीर नयागांव, रामकुमार, सूबेदार सूबे सिंह सैनी, कुलदीप, राजू, अत्रे मिस्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें