फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर माइनर ओवरफ्लो, खेतों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
क्षेत्र से गुजर रही एनसीआर माइनर में इन दिनों पानी बढ़ा हुआ है। रविवार की रात को ओवरफ्लो होकर पानी खेतों में भर गया। जलभराव के चलते गेहूं और सरसों की फसल खराब होने की आशंका हो गई है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। किसानों ने नहरी विभाग से पानी निकलवाने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
क्षेत्र से गुजर रही एनसीआर माइनर अब किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी है। आए दिन माइनर ओवरफ्लो रहती है जिससे कई जगह पर खेतों में पानी का भराव रहता है। रविवार की रात भी बादली के गोयला रोड पर घोड़ा पुल के पास एनसीआर माइनर ओवरफ्लो हो गई। जिससे खेतों में पानी का रिसाव शुरू हो गया। किसान जब सोमवार की सुबह खेतों में पहुंचे तो गेहूं और सरसों की फसल में एक फुट तक खड़े पानी को देखकर हैरान हो गए।
विज्ञापन

किसान कृष्णा टेकचंद, सोनी, संजय, शुभराम, नरेश, रोहताश, बबलू, धर्में, कृष्णा, दर्शन, सत्ते, बेदी, महाबीर और सुनील ने बताया कि फरवरी माह में गेहूं और सरसों पकने के लिए होती है और ऐसे में उनके खेतों में पानी भरने से फसल खराब हो जाएगी। जल्द ही पानी की निकासी नहीं की गई तो फसल को नुकसान हो जाएगा। किसानों ने बताया माइनर की सफाई नहीं की जाती है, जिससे पानी हमेशा ओवरफ्लो रहता है। ऐसे में माइनर के टूटने का खतरा बना रहता है। दूसरी ओर जमीन का जल स्तर भी ऊपर आ गया है, जिससे पानी सूखने की संभावना नहीं है। किसानों ने संबंधित विभाग से पानी निकासी की मांग की है ताकि फसल को खराब होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसडीएम
एसडीएम त्रिलोकचंद का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला आया है। वे इसकी जांच करेंगे, साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। जल्द से जल्द किसानों की इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें