फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ी ने तीन स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला खिलाड़ी ने तीन स्वर्ण पदक जीते
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव मैहड़ा निवासी खिलाड़ी रिद्धम सांगवान ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पिस्टल स्पर्धा में तीन स्वर्ण और रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी रिद्धम के पिता पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्र सांगवान ने बताया कि हाल ही मेें केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित 61वीं राष्ट्रीय स्तरीय ओपन राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप के अलग- अलग वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

रिद्धम सांगवान ने 10 मीटर पिस्टल जूनियर वूमैन, 10 मीटर वूमैन चैंपियनशिप, 10 मीटर वूमैन यूथ ईवेंट में स्वर्ण पदक जीते । इसके साथ ही 10 मीटर वूमैन चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी के दादा सेवानिवृत्त ईटीओ कालूराम सांगवान ने बताया कि इससे पहले भी रिद्धम राज्य व नेशनल लेवल के स्कूली एवं ओपन खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। विजेता ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी माता नीलम सांगवान व कोच विनीत कुमार के मार्गदर्शन को दिया है। चेयरमैन राजेंद्र सिंह सांगवान, धर्मबीर, सोमबीर, सुशील, रमेश कुमार, इनसो महासचिव रविंद्र फौगाट ने खिलाड़ी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें