फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण में अनियमितता बरते जाने का आरोप...

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव बीजणा निवासी व्यक्ति ने सीएम विंडो पर दर्ज करवाई शिकायत में गांव में बन रहे दूषित पानी निकासी के नाले के निर्माण में अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में जांच करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बीजणा निवासी हरीश शर्मा ने सीएम विंडो पर दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि गांव में इस समय दूषित पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है। उनका आरोप है कि नाले का लेवल भी ठीक नहीं है। शिकायत में आरोप है कि नाले का निर्माण बिना पैमाइश करवाए ही किया जा रहा है। नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। हरीश का आरोप है कि उसने पांच माह पूर्व सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें