फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली का विरोध करने पर कादियान खाप ने बदला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेेरी (झज्जर)।
कादियान खाप बारह के सभी मौजिज लोगों ने मंगलवार को गांव चिमनी में दादा कादा के चबूतरे पर पंचायत बुलाई। जिसकी अध्यक्षता कैप्टन राज सिंह ने की। पंचायत मेें कादियान खाप के प्रधान केदार सिंह दवारा 27 अगस्त को यशपाल मलिक की अगुवाई में होने वाली रैली के बहिष्कार की बात पर संज्ञान लिया गया। जिस पर कादियान खाप ने पंचायती की सर्वसम्मति से प्रधान केदार सिंह को हटाकर नया प्रधान बिल्लू पहलवान बेरी को नियुक्त किया गया और खाप द्वारा रैली 24 अगस्त के लिए जाने वाले कथित ज्ञापन और चंदे के आरोपों की कड़ी निंदा की गई।
खाप के मौजिज लोगों ने आश्वस्त किया कि 27 अगस्त को होने वाली भाईचारा रैली में कादियान खाप बढ़-चढ़कर भाग लेगी और उन सभी लोगों जो जाट समाज के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। उन्हें भाईचारा रैली में भारी संख्या में पहुंचकर जवाब देगी। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि जिला आरक्षण संघर्ष समिति के साथ से कंधे से कंधा मिलाकर समाज के साथ रहेगी। इस मौके पर भागल सरपंच सिवाना, माजरा से पूर्व सरपंच तारीफ, ओम प्रकाश सचिव, महावीर सरपंच दूबलधन, सोमबीर सरपंच दूबलधन, रामफल सरपंच, बाघपुर से महावीर, आजाद, वजीरपुर ासे सज्जन, नरेंद्र, चिमनी से कुलबीर, राजू, वजीरपुर से सज्जन, नरेंद्र, धर्मबीर बिसाहन,कैप्टन राजपाल, बेरी से शिवलाल, जगदीश, प्रमोद सरपंच ढ़राणा, आजाद नम्बरदार धौड़, चिमनी से रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में इन गांवों के लोग मौजूद रहे
गांव चिमनी, दुबलधन, माजरा डी, माजरा बी, सिवाना, ढ़राणा, बाघपुर, वजीरपुर, बेरी, मंगवास, धौड़ व एम पी माजरा के मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे और सर्वसम्मति से बिल्लू पहलवान को नया प्रधान बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें