फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से बचने को नपा ने निकाला नायाब तरीका: मोबाइल टॉयलेट के टायर चोरी हुए तो सभी टॉयलेट के उतरवा दिए टायर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। शहर को ओडीएफ बनाने का सपना देख रहे जिला प्रशासन ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए शहर के बाहरी इलाकों में 20 मोबाइल टॉयलेट रखवाए है। बृहस्पतिवार की रात को रहणिया कालोनी में खड़े एक मोबाइल टॉयलेट के टायर किसी ने चोरी कर लिए। जिस पर अधिकारियों को पता नहीं क्या सूझी कि उन्होंने फैसला कर डाला कि शहर भर में लगाए गए मोबाइल टॉयलेट के टायर खुद नपा ही उतार लेगी। जिस पर शनिवार को मोबाइल टॉयलेट के टायर उतारने में नपा के कर्मचारी जुट गए। अधिकारियों के अनुसार इन टायरों को नपा के स्टोर में जमा किया जा रहा है। टायर उतारने के बाद नपा के द्वारा इन मोबाइल टॉयलेट को ईंटों व पत्थरों के सहारे खड़ा किया जा रहा है।
-यूजलैस हुए मोबाइल टॉयलेट
नपा के द्वारा लगवाए गए मोबाइल टॉयलेट टायर उतारने के बाद यूजलैस हो गए हैं। क्योंकि ईंटों व पत्थरों के सहारे खड़े इन मोबाइल टॉयलेट का कोई भरोसा नहीं है कि ये कब गिर जाएं। जिसके चलते अब लोग मोबाइल टॉयलेट की बजाए खुले में शौच करने के लिए मजबूर हो गए हैं। मोबाइल टॉयलेट का जो मतलब होता है, उसे नपा के अधिकारियों ने बिल्कुल बदल कर रख दिया है।
विज्ञापन


पानी का भी नहीं हुआ कनेक्शन
नपा की ओर से शहरी क्षेत्र में खड़े करवाए गए मोबाइल टॉयलेट में पानी के कनेक्शन भी नहीं करवाए गए हैं। शहर के केवल एक मोबाइल टॉयलेट में अभी तक पानी की सप्लाई चालू हो पाई है। जिसके चलते मोबाइल टॉयलेट दुर्गंध आने लगी हैं। जिनकी साफ-सफाई के लिए भी नपा के पास अभी तक कोई प्लान नहीं है। जिसके चलते लोग अब नपा से सवाल करने लगे हैं कि आखिर इस प्रकार तो शहर को ओडीएफ का दर्जा नहीं दिलवाया जा सकता।
विज्ञापन

-दरवाजा चोरी हुआ तो क्या सभी के उतरवा देंगे: गुर्जर
भाजपा के मंडल प्रधान व पार्षद सरजीत गुर्जर ने नपा के इस कार्य पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि नपा ने बेहद बेतुका कार्य किया है। ऐसे में अगर किसी मोबाइल टॉयलेट का एक दरवाजा चोरी होता है तो क्या नपा के अधिकारी सभी के दरवाजे उतरवा देंगे? नपा के अधिकारियों को सूझबूझ से काम लेते हुए पुलिस का सहयोग लेना चाहिए। इस तरह की बेतुकी हरकतों से शहर की जनता परेशान हो रही है।
-नपा सचिव से सीधी बात
1. क्या नपा के द्वारा शहर भर के मोबाइल टॉयलेट से टायर उतरवाए गए हैं?
-हां नपा के द्वारा ऐसा किया गया है।
2. किन परिस्थितियों में ऐसा किया गया है?
-टायरों के चोरी होने का खतरा बना हुआ था।
3. क्या शहर की कानून व्यवस्था पर भरोसा नहीं है?
-हमने अपनी सेफ्टी के लिहाज से ऐसा किया है।
4. अगर दरवाजा चोरी हो गया तो सभी के उतरवा दिए जाएंगें?
-टायर रखते तो कोई ट्रैक्टर से मोबाइल टॉयलेट ही चोरी कर ले जाता।
5. पानी के कनेक्शन नहीं करवाए गए हैं?
-प्रक्रिया चल रही है, टेंडर छोड़ा जाएगा।
××××××××××××××××
चोरी से बचने को नपा ने निकाला अजीब तरीका: एक मोबाइल टॉयलेट के टायर चोरी हुए तो सभी टॉयलेट के उतरवा दिए टायर
- पुलिस से भरोसा उठा तो किया अजीब काम

फोटो संख्या-5 से 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें