फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस वर्ष का युवा हुआ अपना जिला झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
झज्जर जिले ने अपनी स्थापना के आज 15 जुलाई 2017 को बीस वर्ष पूरे कर लिए हैं। प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई 1997 को झज्जर जिला गठित किया था। बीस वर्ष की यात्रा में झज्जर ने सफलता के अनेक मुकाम हासिल किए हैं। प्रारंभ में जिले में बहादुरगढ़, बेरी और झज्जर तीन उपमंडल थे। बादली के रूप में अब जिले को नया उपमंडल मिला है। झज्जर जिला कृषि व दूध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है, वहीं जूता उद्योग, बिजली उत्पादन के साथ-साथ देश की राजधानी से सटा होने के कारण औद्योगिक हब के रूप विकसित हो रहा है। जिले की 20वीं वर्षगांठ के पावन पर्व पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, विधायक गीता भुक्कल, नरेश कौशिक और उपायुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने जिलावासियों को तथा झज्जर के विकास में भागीदार रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
ये रही 20 साल की उपलब्धियां
चिकित्सा के क्षेत्र में लगभग 2035 करोड़ की लागत से बाढ़सा स्थित निर्माणाधीन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान और बहादुरगढ़ में महाराजा अग्रसेन चिकित्सा विश्वविद्यालय चालू होने से चिकित्सा के क्षेत्र में झज्जर जिले की राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनेगी। वहीं, लोगों को सस्ती चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। जसौरखेड़ी में निर्माणाधीन ग्लोबल परमाणु अनुसंधान केंद्र के निर्माण कार्य पूरा होने पर झज्जर जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। जिले के औद्योगिक शहर बहादुरगढ़ में अगले वर्ष मेट्रो रेल की सीटी बजना लगभग तय है। मुंडका -बहादुरगढ़ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में हैं। वर्तमान सरकार ने कुंडली-मानेसर -पलवल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर कार्य शुरू करवाया है। मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट और कुंडली-मानेसर-पलवर एक्सप्रेस वे झज्जर जिले की विकास की धुरी साबित होंगे। लोगों को दिल्ली आवागमन के लिए विश्वस्तरीय रेल सुविधा मिलेगी। वहीं, केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ-साथ ग्रीन एरिया में स्थापित होने वाले पर्यटन व यातायात से जुड़े उद्योग हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
उपायुक्त डॉ नरहरि बांगड़ ने झज्जर जिले की 20वीं वर्षगांठ पर जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झज्जर ने 20 वर्षों में विकास का शानदार सफर तय किया है। चालू वर्ष में जिले ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है। ग्रामीण क्षेत्र खुले में शौच मुक्त हुआ अब शहरी क्षेत्र भी जल्द ओडीएफ होगा। जिले के युवाओं ने खेल, शिक्षा और देश सेवा के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। लिंगानुपात में सुधार का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

वर्जन
बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक ने जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने जिले में नई-नई विकास योजनाएं लाकर और केएमपी जैसी बंद पड़ी योजनाओं का दोबारा से निर्माण कार्य शुरू कराकर सबका साथ-सबका विकास नीति को सार्थक किया है। सरकार ने बहादुरगढ़ और झज्जर शहरी क्षेत्र से हाईटेंशन हटवाने जैसे लोकहित के अनेक कार्य करवाएं हैं।

वर्जन
बादली से विधायक एवं प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने इस अवसर पर जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के सर्वांगिण विकास की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी के अनुरूप सरकार योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवा रही है। साल्हावास खंड के किसानों को सोलर उर्जा के तहत सस्ती व साफ उर्जा मुहैया करवाई जा रही है। इससे फसली लागत कम होगी। मछली उत्कृष्टता, बागवानी विश्वविद्यालय का रीजनल सेटर, लकड़िया में पशु विवि का रीजनल सेंटर, जिले के जलभराव के क्षेत्रों में मछली पालन की योजना, दिल्ली और गुड़गावं के बाजार का लाभ लेने के लिए किसानों को फल व फूल की खेती की तरफ आकर्षित करना, सिंचाई व पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ कर झज्जर जिला नए मुकाम की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन


वर्जन
झज्जर शहर विधायिका गीता भुक्कल ने जिले के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 20 साल के दौरान उन्हें यहां के लोगों ने दो बार विधानसभा भेेजा है। जिसके चलते उन्होंने शहर के विकास में अहम रोल अदा किया है। उन्हें सुख की अनुभूति होती है कि उन्होंने अपनी कर्मभूमि के लिए कुछ अच्छा किया है। जिले के विकास के लिए वे भविष्य में भी इसी प्रकार से तत्पर रहेंगी।


- कृषि मंत्री ओपी धनखड़, विधायक गीता भुक्कल, नरेश कौशिक और उपायुक्त डॉ बांगड़ ने दी जिलावासियों को शुभकामनाएं
- 20वें वर्ष में झज्जर को मिला बादली के रूप में नया उपमंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें