फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 20 सफाई कर्मचारी बर्खास्त, 19 ठेका कर्मचारी भी हटाए

Wed, 09 Sep 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-53: बहादुरगढ़ के पुराना कोर्ट रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 34वें दिन भी जारी रही। नगर परिषद ने कूड़ा उठाने को लेकर जिन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज हुई थी, उन 20 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है, जबकि हड़ताल का समर्थन करने वाले ठेकेदार के 19 कर्मचारियों को भी नौकरी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने का नोटिस दिया गया था लेकिन सोमवार को अंतिम दिन तक किसी ने काम पर वापसी नहीं की। लगातार सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहर की सड़कों और गलियों में एक बार फिर 800 टन से अधिक कूड़ा जमा हो गया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत बहादुरगढ़ इकाई के कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के फैसले लागू करना, एचकेआरएन को भंग करना तथा 17 मांगों पर बनी सहमति के पत्र जारी करना शामिल है।
विज्ञापन

संघ के प्रधान राजेश बालगुहेर का कहना है कि 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को कई बार आगे बढ़ाया गया, लेकिन सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया गया और न ही संगठन को बातचीत के लिए बुलाया गया। इसी कारण हड़ताल लगातार जारी है।
धरने की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर कर रहे हैं, जबकि मंच संचालन सचिव अमित कर रहे हैं। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उप प्रधान लीला राम, उप प्रधान अजय, महिला उप प्रधान ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह दरोगा, इकाई ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, इकाई सदस्य इंद्रमल, जय भगवान और सुनीता, जिला सदस्य सोनू, पूर्व कैशियर संदीप, नन्दराम दरोगा, कुलदीप दरोगा सहित सफाई कर्मचारी भीम सिंह, बिटु, प्रीतम, मनजीत, विक्रांत, अमन, कांता, प्रमिला, उषा और अनीता मौजूद रहे।
वहीं ठेकेदारी के सफाई कर्मचारी अनिल, मोनू, विजय, सचिन, सागर, अजय, संदीप, कुलदीप, अनिल, सन्नी, प्रवीण, पवन, रणजीत, प्रहलाद, जयभगवान, करण, सुरजमल, दीपू और सुमेर सहित सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल के समर्थन में शामिल हुए।
इंसेट

इन कर्मचारियों को किया बर्खास्त:
राजेश, सुनील, संदीप, राजपाल, संदीप, अमित, सरोज, कुलदीप, सुभाष, दलबीर, धर्मबीर, सत्यवान, वजीर, मीना, सुषमा, प्रमिला, राकेश, लीलाराम, अमित और राजेंद्र।

इंसेट
ठेकेदार द्वारा नौकरी से हटाए गए कर्मचारी
अनिल, सागर, कुलदीप, दीपू, सचिन, संदीप, विजेंद्र, मोनिका, रोशन, राखी, संतोष, सोनिया, सुमन, बबीता, सुरेखा, सोनिया, आशा, सीमा व गीता को ठेकेदार की ओर से हड़ताल को समर्थन देने की वजह से नौकरी से हटा दिया है।


वर्जन
हड़ताल करने वाले 20 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। हड़ताल को समर्थन करने वाले 19 ठेका कर्मचारियों को भी संबंधित एजेंसी ने नौकरी से निकाल दिया है।-संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, बहादुरगढ़।

फोटो-53: बहादुरगढ़ के पुराना कोर्ट रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें